रांची : शराब घोटाले के मामले में मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने रांची में झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे, जो कि उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव हैं, और उनके करीबी अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।झारखंड सरकार ने छत्तीसगढ़ की शराब नीति को ही तीन साल पहले लागू किया था.आरोप है कि छत्तीसगढ़ के अधिकारियों अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और उनके सिंडिकेट ने झारखंड के अधिकारियों के साथ मिलकर झारखंड की आबकारी नीति में परिवर्तन किया, जिससे सरकार का राजस्व प्रभावित हुआ. जिस कारण ईडी की टीम झारखंड के साथ-साथ इस मामले में छत्तीसगढ़ में भी छापेमारी कर रही है.रांची के निवासी विकास कुमार की शिकायत पर रायपुर में छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शराब घोटाले में उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायत में कहा गया है कि शराब घोटाले की संपूर्ण साजिश रायपुर में रची गई थी और इस मामले में आबकारी नीति में भी फेरबदल कराया गया था।




