रात 8.50 बजे तमिलनाडु में शुक्रवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन (12578) शुक्रवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास कवरैप्पेट्टै रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में अब तक 19 लोगों के घायल होने की सूचना है। तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कम से कम दो डिब्बों- 2एसी और पार्सल वैन में आग लग गई।




