हेमंत सरकार ने हर झारखंडी को अपना आवास देने की ठान ली है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि “हर झारखंडी का होगा अपना आवास। जैसे हमने मंईया सम्मान घर घर पहुंचाया है – वैसे ही हर झारखंडी परिवार का अपना तीन कमरों का पक्का मकान होगा। दिल्ली से बड़े बड़े मंत्री लोग – झारखंड आ कर 300 घर देने को अपनी उपलब्धि बता ख़ुद की पीठ थपथपा जाते हैं। हम 8 लाख मकान बनवा रहे हैं और साथ ही बाक़ी के 17 लाख मकानों की तैयारी शुरू कर दी है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक सबका अपना पक्का छत नहीं होगा।”




