झारखंड के बेटे की मृ*त्यु की निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर ओड़िसा राज्यपाल ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

0
raghubar das

रांची के युवा और इंजीनियरिंग छात्र अभिषेक की भुवनेश्वर में मृत्यु हो गई थी। परिजनों की मांग थी कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। रांची सांसद संजय सेठ ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास से इस मामले में जांच और कार्रवाई का आग्रह किया। अब सांसद के आग्रह पर त्वरित कार्यवाही हुई है। इस मामले को राज्यपाल रघुवर दास ने व्यक्तिगत रूप से देखा। जिसके बाद मुख्य सचिव को पत्र भेजकर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई का निर्देश दिया है।ओड़िसा राज्यपाल रघुवर दास ने एक्स पर कहा ”झारखंड के बेटे और इंजीनियरिंग के होनहार छात्र अभिषेक रवि की पिछ्ले दिनों भुवनेश्वर के कॉलेज में दुखद मृत्यु हो गई थी। उनके पिता अनुप चंद्र राम जी ने इस संबंध में मुझे पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया था।इस मामले को मैं व्यक्तिगत रूप से देख रहा हूं। मैंने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इस संबंध में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा है। अनुप चंद्र राम जी को विश्वास दिलाता हूं कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here