सीएम हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार,झारखंड को मिलेगा 1 लाख 36 हज़ार करोड़ बकाया

0
Hemant Soren

Ranchi : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के पास झारखंड के 1 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये को जल्द ही वापस करने का फैसला सुनाया है। सीएम हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया है। सीएम ने लिखा” बड़ी जीत! माननीय सुप्रीम कोर्ट का आभार सुप्रीम कोर्ट के आज के ऐतिहासिक फ़ैसले से हमारी लगातार मांग सफल हुई है अब झारखंड को केंद्र से मिलेंगे अपने बकाये के 1 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये! हर झारखंडी के इस बकाये/अधिकार को लेकर आपकी अबुआ सरकार लगातार आवाज़ बुलंद कर रही थी। अब हमें 2005 से खनिज रॉयल्टी का बकाया मिलेगा 12 साल में चरणबद्ध तरीक़े से यह भुगतान होगा राज्यवासियों के हक़ सुरक्षित होने के साथ इन पैसों का उपयोग जन-कल्याण में होगा, और हर झारखंडवासी को इसका पूरा लाभ मिलेगा!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here