राहुल गांधी के आमंत्रण पर आज मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने की मुलाक़ात

0
rahul gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आमंत्रण पर आज मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की की राहुल गाँधी से मुलाक़ात हुई जो कि मांडर विधायक के लिए बहुत ही उत्साहवर्धक और प्रेरणा से भरी रही.आज हुई मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने झारखण्ड में कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति के साथ ही सरकार की गतिविधियों की भी जानकारी ली. झारखंड कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, “राहुल गांधी के साथ आज की बैठक बहुत सहज थी, मुझे कल इस बारे में बुलाया गया था। हम सभी राहुल गांधी के साथ बैठे, वह यह जानने के लिए बहुत उत्सुक थे कि राज्य में संगठनात्मक स्तर पर क्या हो रहा है और क्या मुद्दे हैं… खासकर उन राज्यों के बारे में जहां चुनाव होने वाले हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here