पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की उम्मीदों को बुधवार को बड़ा झटका लगा है.विनेश फोगाट ओलिंपिक मुकाबले से बाहर हो गई हैं. वजन अधिक पाये जाने के कारण पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।आज विनेश फोगाट की फाइनल थी जिसमे विनेश फोगाट की वेट 50 होनी चाइये था. पर उनका वजन आज सुबह देखा गया तो 100 ग्राम अधिक पाया गया।जिस कारन उन्हें ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित कर दिया गया.आप को बता दे की विनेश फोगाट ने पिछले दिन पूरी रात प्रयासों की थी की उनका वजन कम हो जाये पर फिर भी उनका वजन 50 किलो से अधिक पाया गया। वही भारतीय दल ने ओलंपिक अधिकारियों से विनेश को वेट मैनेज करने के लिए कुछ समय भी मांगी थी पर उनकी मांग ठुकरा दिया गया और उन्हें 100 ग्राम अधिक होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया आप को बता दे की यूडब्ल्यूडब्ल्यू (United World Wrestling- UWW) के नियमों के अनुसार यदि कोई एथलीट वजन माप में भाग नहीं लेता है या असफल हो जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है उनको किसी भी प्रकार का कोई रैंक नही दिया जाता है.आप को बता दे की विनेश फोगाट ने 3 मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की थी और ओलंपिक कुश्ती के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली महिला पहलवान बन गई थीं।




