राजधानी रांची के बुढ़मू में छापर स्थित दामोदर नदी स्तित बालू घाट में उग्रवादियों ने बालू ढुलाई में लगे वाहनों को जला कर राख कर दिया.यह घटना कल मंगलवार की आधी रात में हुए है.इस बात की करवाई करते हुए रांची बुढ़मू थानेदार राम जी और थाने के सब इंस्पेक्टर संतोष यादव को रांची एससपी चन्दन कुमार सिन्हा ने सस्पेंड कर दिया है।आप को बता दे की रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने बुढ़मू थानेदार रामजी को सीनियर अधिकारियों ने यह बालू के अवैध कारोबार को जल्द से जल्द बंद करवाने का निर्देश दिया था पर यह काम उस से नही हो पाया . उग्रवादियों ने बालू ढुलाई में लगे वाहनों को जला कर राख किया उस समय और पिछले दो दिनों से रामजी अवकाश पर थे. और यह काम रामजी ने सब इंस्पेक्टर संतोष यादव को प्रभार दे कर अवकाश पर चले गए थे लेकिन सब इंस्पेक्टर संतोष यादव ने भी बालू के अवैध कारोबार को रोक नहीं पाए. और इसी बीच अपराधियों ने पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इसी मामले में दोनों पुलिस अफसरों की लापरवाही देख एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया . और उनकी जगह रितेश कुमार को बुढ़मू का नया थानेदार बनाया गया है.




