मध्य प्रदेश में शनिवार-रविवार में कुल 13 बच्चों की मौ*त हो चुकी है इसका कारण जर्जर हो रही दीवारें हैं.सागर जिले में रविवार सुबह बारिश के कारण एक मंदिर की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौ*त हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है।शाहपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरने से 10-15 साल के 9 बच्चों की मौ*त हो गई और 2 अन्य घायल हो गए. सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. बता दें कि कल रीवा में ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के समीप दीवार गिरने से 5 से 8 साल तक आयु के मासूम की मृत्यु हो गयी।मृतक बच्चों के परिजनों को सहायता राशि 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 लाख रुपए कर दी गई है। इस घटना में भी ग्रामीणों ने कहा है कि इमारत जर्जर होने के कारण तेज बारिश से इसकी दीवार नमी नहीं झेल पाई।




