रांची के बिरसा चौक स्थित डीपी ज्वेलर्स में 28 जून की दोपहर तीन अपराधी बाइक से हथियार के साथ पहुंचे और लूटपाट शुरू कर दी. लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने गोलीबारी भी की गोलाबारी में दुकान के मालिक और उनके पिता दोनों को गोली लगी है.आनन्-फानन में दुकान मालिक और उनके पिता को बिरसा चौक स्थित निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया है.वही मौका पाकर अपराधी भी फरार हो गए है,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने रांची के पुरे इलाके में चेकिंग अभियान लगा दी है.कभी कितना ज्वेलर्स और क्या- क्या अपराधियों ने ले लूट कर गए है इसकी जानकारी नही मिल आई है.पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.पुलिस को मानना है की बहुत जल्द अपराधी पकड़ा जायेगा.




