हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के बाद JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ़्रेन्स कर कहा कि 5 महीने के बाद आज बाद आज राहत की सांस ले रहे है.जब झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत दी है तो ऐसा लग रहा है की आज ही दीवाली और आज ही होली है.आगे सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा की हेमंत सोरेन ने किसी भी प्रकार की 8 एकड़ वाली जमीन की अगर एक जमीन भी हमारे नाम पर होगी, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. झारखंड के 4 करोड लोगों का विश्वास था की जमानत होगी और वो आज हो गई है. जिस चीज को लेकर ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था वो साबित नही कर पाए है.आगे उन्होंने कहा की आदिवासी ने इस बार दिखा दिया कि झारखंड में आदिवासी की एक भी सीट बीजेपी के खाते में नहीं गयी. अगर चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन बाहर रहते तो आज पूरे देश की राजनीतिक स्थिति कुछ अलग रहती. राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष नहीं बल्कि प्रधानमंत्री होते.




