रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा झारखंड को लेकर अपमानजनक बयान पर खूब खरी खोटी सुनाई.महुआ मोइत्रा द्वारा एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए मरांडी कहते हैं ”मैडम महुआ मोइत्रा जी,मैंने अभी आपका इंटरव्यू देखा जिसमें आपने हमारे राज्य झारखंड के लिए गंदे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक वरिष्ठ सांसद का अपमान किया और व्यक्तिगत हमला किया।यह सब इसलिए हुआ क्योंकि निशिकांत दुबे जी ने आपको और आपके पैसे और उपहारों के लालच को उजागर किया है, जिसके लिए आप देश के बारे में संवेदनशील जानकारी बेचने को भी तैयार हैं।मुझे समझ में नहीं आता कि आप इतने जघन्य अपराध के लिए जेल में क्यों नहीं हैं, लेकिन कुछ बातें हैं जो मैं आपके अपने अंदाज में कहना चाहता हूँ:1) हम आपके और आपके जैसे लोगों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और आपके सभी गलत कामों को उजागर करेंगे, चाहे कुछ भी हो।2) यह घिनौनी भाषा किसी और की तुलना में आपके चरित्र को अधिक दर्शाती है।देश के सामने आपको उजागर करने के लिए निशिकांत जी को बधाई। Barkha Dutt से: मैं असहमत हूँ। महुआ हमेशा इसी तरह बोलती हैं।”




