गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी में सड़क दुर्घटना के कारण 5 लोगों की मृत्यु एवं कई 5 लोग घायल हो गए।ये हादसा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में ट्रक और टेम्पू की सीधी टक्कर के कारण हुई.बताया जा रहा है गुरुवार देर रात किनगर उंटारी थाना क्षेत्र के सीरियाटोंगर गांव से ऑटो पर 10 लोग नगर उंटारी रेलवे स्टेशन शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. रात करीब डेढ़ बजे विपरीत दिशा से आ रही ट्रक और टेम्पू में टक्कर हो गई. 1 की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि 4 की मौत इलाज के क्रम में हो गई.पांच घायलों में एक की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया साथ ही बताया की उन्होंने गढ़वा उपायुक्त से बात कर सभी घायलों के समुचित ईलाज का निर्देश दिया है।




