कल ली मंत्री पद की शपथ आज पद छोड़ना चाहते हैं भाजपा सांसद,कांग्रेस ने कहा ”जीवन में करना क्या है पहले तय क्यों नहीं करते”

0
BJP MP Suresh Gopi

अभिनेता और भाजपा सांसद सुरेश गोपी ने कल 9 June को राज्यमंत्री पद की शपथ ली और अभी तक उन्हें विभाग नहीं सौंपा गया है। आज वे पद छोड़ना चाहते हैं क्योंकि वे फिल्में करना चाहते हैं! उन्हें यकीन है कि उन्हें जल्द ही पदमुक्त कर दिया जाएगा।शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली में एक क्षेत्रीय चैनल से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि उन्होंने मंत्री पद नहीं मांगा है और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही पद से मुक्त कर दिया जाएगा.उन्होंने कहा कि मैंने फिल्में साइन की हैं और उन्हें करना है. सुरेश गोपी ने कहा, ‘मैं त्रिशूर के सांसद के रूप में काम करूंगा. सांसद के इस फैसले पर कांग्रेस ने भाजपा को खरी-खोटी सुनाई ”मतदाताओं का यह मजाक क्यों? आप अपने सांसद से क्यों नहीं कहते कि पहले तय करें कि उन्हें जीवन में क्या करना है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ईश्वर और संविधान के नाम पर शपथ लेने के बाद मीडिया के सामने यह तमाशा बंद करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here