कल्पना सोरेन आज (10 जून) को विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगी.शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।विधानसभा स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो कल्पना सोरेन को आज शाम 5 बजे उन्हें शपथ दिलाएंगे। गांडेय उपचुनाव में 27 हजार से भी अधिक मतों से जीत हासिल कर चुकी है कल्पना सोरेन.आप को बता दे की कल्पना सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी हैं।हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट से बतौर झामुमो प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा गया था।




