दिल्ली : आज प्रधानमंत्री आवास पर NDA की बैठक ख़त्म हुई.बैठक में नीतीश कुमार,चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान जैसे सभी NDA के दिग्गज नेता शामिल हुए.10 पार्टियों की बैठक एक घंटे तक चली.सभी दलों ने BJP को समर्थन पत्र सौंप दिया है.नायडू ने 6 मंत्रालय और स्पीकर पद मांगा है. JDU ने 3मंत्रालय, चिराग ने 2 मंत्रालय(एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार), मांझी ने एक मंत्रालय, शिंदे ने 2मंत्रालय ( एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार) की मांग की है। एनडीए के सभी दलों ने बीजेपी को समर्थन पत्र सौंप दिया है. सम्भावना जाती जा रही है कि जल्द ही बीजेपी राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है.आज राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज का आयोजन किया गया है.निवर्तमान कैबिनेट मंत्रियों के लिए विदाई भोज का आयोजन है.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रियों को दावत दी है.पीएम मोदी 8 जून को शपथ ले सकते हैं.NDA का प्रतिनिधिमंडल 7 जून को राष्ट्रपति के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. सूत्रों के मुताबिक अमावस्या की वजह से सरकार बनाने का दावा आज ही पेश करने बिहार के सीएम नितीश कुमार का विचार ताल दिया गया है.




