रांची : डोरंडा में दो अपराधियों के बीच हुई लड़ाई में एक बच्चा घायल हो गया .यह वारदात डोरंडा के मिस्त्री मोहल्ला में हुआ है,बताया जा रहा है की कुछ पुरानी बातो को लेकर दो लोगो की बीच लड़ाई हो गई थी.लड़ाई इतना ज्यादा बढ़ गया की एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई, जिससे पास में ही खेल रहे एक दस साल का का पैर में गोली लग गई.घायल बच्चे को लेकर इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है. बच्चा फ़िलहाल खतरे से बाहर है.इधर पुलिस ने फायरिंग करने वाले को खोज रहे है.बताया जा रहा है की फायरिंग करने वालो में सैफ, शकिब और सनजर का नाम आ रहा.तीनो अपराधियों के हाथ में गन थी.फिलहात तीनो पुलिस की पकड़ से भाग निकले है.तीनों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.




