रांची :जिले के जहांबेड़ो थाना क्षेत्र के बोदा गांव में सफ़ेद मिट्टी खुदाई करने के दौरान मिट्टी धंसने से चार लोग दब गये जिससे 2 लोगों की मौ*त हो गई.जबकि दो को बचा लिया गया है. दोनों शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.बताया जा रहा है कि बाडो जंगल रोगो गांव से करीब एक दर्जन की संख्या में महिला और दो पुरुष घर पोताई के लिए जमीन से खुदाई कर सफेद मिट्टी निकालने के लिए कर रहे थे इस दौरान अचानक से ऊपर से चार लोगों पर मिट्टी गिर जाने से वे उसमें दब गये. ग्रामीण मिट्टी में दबी अमृता कुमारी और पंछी कुमारी को निकाल कर जान बचाने में सफल रहे. जब जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी में दबे बरती उराईत और सोमेश्वरी कुमारी को निकला गया गया तो पता चला की उनकी मृ*त्यु हो चुकी है.




