हरियाणा: ट्रक और मिनी बस की टक्कर में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौ*त,करीब 25 घायल

0
accident

हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार तड़के एक ट्रक के मिनी बस से टकरा जाने से करीब सात लोगों की मौ*त हो गई और लगभग 25 अन्य घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के लगभग 30 लोग सवार थे जो जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे।यह दुर्घटना अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई जब तीर्थयात्रियों को वैष्णो देवी ले जा रही मिनी बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौ*त हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया ”हरियाणा के अंबाला में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here