ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पुरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक

0
IRAN

भारत सरकार ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन के बाद मंगलवार को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक का एलान किया है। “पूरे भारत में शोक के दिन सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।इस दौरान कोई भी मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। बीते दिनों ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। यात्रा के दौरान उनके साथ विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन और सात अन्य लोग भी थे। जिन सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी।जिसको लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ईरान के राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीरबदोल्लाहियान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति का सम्मान करने और अचानक निधन पर शोक जताने के लिए भारत सरकार ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here