रांची : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार और JBKSS के अध्यक्ष जयराम महतो को रांची सिविल कोर्ट से मिली राहत . पिछली सुनवाई में कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसके खिलाफ किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगायी थी.वही आज मंगलवार रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त (AJC 15) की कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस आदेश को 3 जून तक विस्तार दिया है. अब इस मामले की सुनवाई कोर्ट में 3 जून को होगी. जैसा की पहले भी बताया गया था की जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट लिया है. वारंट प्राप्त करने के बाद रांची पुलिस ने गिरिडीह में जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए गई भी थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया था .




