रांची: रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी के केस में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी किया है। राहुल गांधी के खिलाफ रांची MP-MLA की विशेष कोर्ट ने समन जारी किया है.मामले में पहले भी उन्हें समन भेजा जा चुका है जो की 2018 में भेजा गया था.अब मामले में दूसरा समन भेजा गया है जिसमें 4 जून के बाद इस मामले में होने वाली सुनवाई की तारीख पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। 4 जून के बाद होने वाली सुनवाई में उन्हें पेश होने को कहा गया है.मामले में अगली सुनवाई की तारीख 11 जून निर्धारित की गई है.झारखण्ड हाईकोर्ट ने फरवरी में केस को निरस्त करने की मांग वाली राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें फिर से नया समन जारी किया है।बता दें कि वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए भाजपा नेता नवीन झा ने राहुल गांधी को टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा था . माफी नहीं मांगे जाने पर राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया गया था।




