आज रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चांडिल में कांग्रेस से INDIA गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुई।इस दौरान कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित किया. कल्पना सोरेन ने कहा इस बार का चुनाव जनता लड़ रही है तानाशाही ताकतों के खिलाफ। राज्य के अन्य लोकसभा क्षेत्रों की जनता की तरह रांची लोकसभा की जनता भी INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन देगी।




