रांची कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान

0
YASHASWINI

रांची की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार(20MAY) को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा, जनसंपर्क व रोड शो कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में देश के युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है. इसके सिवाई कुछ भी नही किया है वही कांग्रेस की सरकार आयेगी तो युवाओं की समस्याओं को दूर किया जायेगा. कांग्रेस सरकार सबसे पहले खाली पड़े 30 लाख पदों में युवाओं को नौकरी देगी, साथ ही शिक्षित युवाओं को अप्रेंटिसशिप योजना के तहत एक साल तक एक लाख रुपये दिये जायेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों के बारे में सोचती है.वही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में सिर्फ पूंजीपतियों की सेवा की है. जिसके कारन आमिर और आमिर हो गया और गरीब और गरीब हो गया . देश में चरम पर पहुंच गई महंगाई व बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री कभी भी बातें नहीं करते हैं, क्योंकि महंगाई कम होगी तो उनके पूंजीपति मित्रों की कमाई कम हो जायेगी. और ये सब से छुटकारा होना है तो कांग्रेस को वोट देकर यशस्विनी सहाय को विजयी बनाकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें. कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ कांटाटोली, लालपुर, अरगोड़ा, हरमू, चर्च रोड, डंगरा टोली, आदि क्षेत्रों में मतदाताओं से मिले और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here