Bollywood के सितारे पहुंचे वोटिंग करने फिर भी महाराष्ट्र में मतदान हुआ सबसे सुस्त , कुछ ने की वोट की अपील तो कुछ ने कर दी सजा की मांग

0
बॉलीवुड एक्टर्स

मुंबई: महाराष्ट्र में सबसे सुस्त मतदान देखने को मिला.दोपहर 3 बजे तक सिर्फ 38.77 फीसदी ही वोटिंग हुई .वहीं महाराष्ट्र में कुल 48.88 फीसदी वोटिंग हुई।महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। कुल 264 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है.मुंबई में कई बड़े सितारे वोट करने निकले अभिनेता सलमान खान , शाहरुख़ खान, मुकेश अम्बानी सभी अपने परइवार के साथ मतदान करने बूथ पर पहुंचे इनके अलावा अभिनेता प्रेम चोपड़ा अभिनेता चंकी पाण्डे , अर्जुन रामपाल,अभिनेता टाइगर श्रॉफ,अभिनेत्री रेखा ,अभिनेत्री महिमा चौधरी,अभिनेत्री माधुरी दीक्षित,गायक उदित नारायण,अभिनेत्री अथिया शेट्टी,अभिनेता सनी देओल,अभिनेत्री कियारा आडवाणी,अभिनेता सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर खान के साथ लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान करने पहुंचे।

कुछ सितारों ने मिडिया से बात भी की ,रामायण’ अभिनेत्री दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने कहा, “मैंने आज सुबह ही इंस्टाग्राम में एक रील डाली है कि सभी वोट करें क्योंकि बहुत कम लोग वोट कर रहे हैं। तो मैं अनुरोध करती हूं कि आप सभी वोट करें क्योंकि अगर आप वोट नहीं करेंगे तो आपको वो मिलेगा। जिससे आपको आगे शायद नुकसान हो। अगर आप विकास चाहते हैं तो आप वोट करें।”गायक उदित नारायण ने कहा, “देश के एक सच्चे नागरिक होने के नाते मतदान करना बहुत आवश्यक है इसलिए मतदान जरूर करें…”परेश रावल ने कहा, “आप ये कहोगे कि सरकार ये नहीं करती वो नहीं करती और आज आप मतदान नहीं करोगे, तो उसके लिए जिम्मेदार आप हो, जिसने मतदान नहीं किया वो जिम्मेदार है, सरकार जिम्मेदार नहीं है. जो लोग वोट नहीं करते, उनके लिए कुछ ना कुछ सजा का प्रावधान होना चाहिए, या तो उनका टैक्स बढ़ा हो, या कुछ और… कुछ ना कुछ तो सजा होनी चाहिए.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here