रांची : महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए संजय सेठ और गीता कोड़ा

0
Sanjay Seth

रांची : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दादुर बगान में आज महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मातृशक्ति से संवाद के इस कार्यक्रम में सांसद गीता कोड़ा , छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद कमलभान सिंह मारवी के साथ रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ शामिल हुए। संजय सेठ ने कहा फिर एक बार मोदी सरकार बने, इसके लिए मातृशक्ति तैयार हैं।मोदी की गारंटी पर देश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों का जो विकास हुआ, उससे मातृशक्ति के जीवन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सभी मातृशक्ति ने उत्साह पूर्वक कहा कि अबकी बार 400 पार होकर रहेगा और ईचागढ़ भी देश के विकास में कदम मिलाकर चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here