रांची :बहुचर्चित तारा शाहदेव उत्पीड़न मामले के दोषी रंजीत सिंह कोहली की मां कौशल रानी और हाईकोर्ट के बर्खास्त रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद को बड़ी राहत देते हुए बेल दे दी गयी है. झारखंड हाईकोर्ट में रांची CBI कोर्ट के आदेश को मुश्ताक (61)और कौशल रानी(90) ने चुनौती दी थी। जिसपर सुनवाई के बाद दोनों को बेल मिल गयी। बता दें कि रंजीत कोहली व तारा शाहदेव की कपटपूर्वक शादी सात जुलाई 2014 को हुई थी। शादी के बाद से ही मारपीट एवं उत्पीड़न की घटनाएं होने लगी थीं। घटना को लेकर हिंदपीढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तारा शाहदेव के उतपीड़न के आठ साल पुराने मामले में सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर महीने में फैसला सुनाते हुए कौशल रानी और मुश्ताक अहमद को 10 साल की सजा सुनायी गयी थी। वहीं रंजीत कोहली को उम्रकैद दी थी.




