CM चंपाई सोरेन ने अपने परिवार के साथ किये मतदान, खूंटी से अर्जुन मुंडा ने भी अपनी पत्नी के साथ दिए वोट

0
arjun munda

देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है. देश में चौथे चरण और झारखंड में पहले चरण के लिये वोट आज डाले जा रहे हैं .लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. शहर से लेकर गांव तक मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है.वही झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी अपना मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह 10 बजे अपने घर के समीप उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिलींगोंडा मतदान केंद्र पहुंचे. यहां बूथ संख्या 220 पर जा कर वोट की प्रक्रिया पूरी किये वो अपने परिवार के साथ वोट करने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने पुरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे उनके साथ उनकी पत्नी मनको सोरेन, बेटे सिमल सोरेन, बबलू सोरेन समेत दोनों बहू भी मौजूद थी. सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मताधिकार का प्रयोग किया. वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा की आपका मौलिक अधिकार है. उन्होंने आमलोगों से मतदान करने की अपील की. वही दूसरी तरफ सरायकेला में खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां स्थित खेसारीसाई के प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 72 में पत्नी मीरा मुंडा के साथ मताधिकार का प्रयोग किया.मताधिकार का प्रयोग करने के बाद इन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की, उन्होंने कहा की लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता सर्वोपरि है, देश को आगे बढ़ाने के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here