केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रांची पहुंची वो झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई. पूर्वी भारत में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी को लेकर केंद्रीयवित्त मंत्री रांची पहुंची हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्या अतिथि के रूप में उपस्थित है.उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित हैं.कार्यक्रम को संबोधित सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया. इसके बाद देश की वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने इस विषय अपनी बातें रखी.निर्मला सितारमण ने यहां के लोगों की तारीफ भी कि उन्होंने बोला की झारखंड के लोग बेहद प्रतिभाशाली और साधारण हैं. उन्हें जरूरत है तो सिर्फ बेहतर नेतृत्वकर्ता और एक मौका की. भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनसीआरबी के आंकड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि पहले झारखंड ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में टॉप 5 पर था. लोग हैरान थे कि दिल्ली मुंबई जैसे शहरों के बीच कैसे अपना स्थान बना लिया. लेकिन आज झारखंड इस मामले में कहां है किसी को नहीं पता. एनसीआरबी का आंकड़ा कहता है कि आज झारखंड क्राइम के मामले में पूरे देश में नंबर वन पर है. जिसे हमें बदलने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि संताल परगना से हो रहा पलायन चिंता का विषय है.




