राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर डेल अपार्टमेंट में रहने वाले कृष्णकांत नाम के जमीन कारोबारी ने आ*त्महत्या कर ली. यह घटना गुरुवार(9may) की सुबह हुई है.आनन फानन में कृष्णकांत के परिजनों ने उन्हें आर्किड अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. मृ*तक से जुड़े लोगों का कहना है कि जमीन घोटाला मामले में ED ने उन्हें कुछ दिनों पहले नोटिस दिया था।जिसे लेकर वह काफी तनाव में रह रहे थे।और उन्होंने आत्महत्या कर लिया.हालांकि अब तक आत्महत्या के असली वजह की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में लगी है.




