झारखंड में पिछले दो दिन से हो रहे बारिस केर कारन पूरे राज्य का मौसम सुहावना हो गया है। शहर के कई जिलों में तेज हवाओं, गर्जन के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गयी है. वहीं रांची से कुछ किलोमीटर दूर स्थित बीआईटी मेसरा और उसके आस-पास में भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो रही है. एक तरफ जहां दो दिन पहले सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के पास था आज बारिश के बाद तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। तापमान में काफी गिरावट आई हैं.जिसके कारन लोगो में गर्मी से बहुत रहत मिली है मौसम विभाग की माने तो मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में 14 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वर्षा होगी।




