पिछले कुछ दिनों से लगातार रांची शहर में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है.जिसको लेकर आज सोमवार को नगर प्रशासक के निर्देश पर रांची नगर निगम ने अतिक्रमण मुक्त अभियान रिम्स चौक से बरियातू रोड होते हुए बूटी मोड़ तक चलाया गया. पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण अभियान चलाया गया.नगर प्रशासक के आदेशानुसार के अनुसार रांची नगर निगम क्षेत्र के सड़कों को जाम मुक्त और अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पुलिस टीम द्वारा 31 मई तक लगातार शहर के विभिन्न मार्गों पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाएगा.अतिक्रमण के दौरान अवैध रूप से संचालित दुकानों को जेसीबी के माध्यम से हटा दिया गया और सामान जब्त किया गया. साथ ही नो वेंडिंग जोन में खड़े दुकानों, ठेला-खोमचा, गुमटी और बांस-बल्ली को भी हटाया गया और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई.अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगो और पुलिस में बहस वाजी भी हुई.लेकिन पुलिस ने इसी संभाल लिया .




