जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुश्रवण में त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकुलिया थाना अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ की खरीद- बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को उसके घर से कुल- 66.9 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।




