झारखण्ड: भीषण गर्मी के कारण बदला स्कूलों का समय , जल्दी होगी छुट्टी

0

Ranchi : झारखण्ड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा KG से कक्षा 08 तक की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक एवं कक्षा 09 से ऊपर की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे तक संचालित की जाएगी।इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियाँ धूप में संचालित नहीं की जाएगी, परन्तु मध्याहन भोजन का संचालन जारी रहेगा।इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए संसूचित किया जायेगा।यह आदेश दिनांक 22.04.2024 से अगले आदेश तक लागू रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here