लातेहार :लातेहार पुलिस को मिली आज बहुत बड़ी कामयाबी सुरक्षा बलों ने बरवाडीह थानाक्षेत्र के लोहरा जंगल से 1.5kg के 8 आईईडी बम मिले .जैसे सुरक्षा बलों ने जब्त कर लिए है.बरामद आईईडी बम को पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के सहयोग से नष्ट करवा दिए है .यह प्रक्रिया बरवाडीह थानाक्षेत्र के लोहरा जंगल से सीआरपीएफ 11वीं बटालियन द्वारा की गई है.पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर अभी जगह -जगह चेकिंग अभियान चला रही है . माओवादियों के संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है.सर्च ऑपरेशन के दौरान मोरवाई गांव से सटे लोहरा जंगल के पगडंडी से कन्टेनर में प्लांट किया गया 8 आईईडी को बरामद किया गया है.और फिर BDD की टीम ने सभी बरामद आईईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया है.ऐसा कहा जा रहा है. यहाँ माओवादी के लोग सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाने के फिराक में थे पर अभी खतरा टल गया है फिर भी सर्च अभियान अभी भी चालू है .



