अम्बा प्रसाद के पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पहुंचे ED ऑफिस ,ज़मीन खरीद -बिक्री के मामले पर होगी पूछताछ

0
YOUGENDRA SAO

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव बुधवार की सुबह ईडी दफ्तर पहुंच गए। ईडी ने योगेंद्र साव को पूछताछ करने के लिए बुधवार (2 APRIL )को बुलाया था |आज सुबह 11 बजे रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे योगेंद्र साव। आप सब को बता दें कि जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में योगेंद्र साव के ठिकानों पर ईडी ने रेड किया था।12 मार्च को ईडी ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद उनके पिता योगेंद्र साव और उनके संबंधियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसे लेकर आज ईडी ने पूछताछ करने के लिए ईडी कार्यालय में बुलाया था .मिडिया के सवाल करने पर योगेंद्र साव ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं। आज हम है तो कल दूसरा केंद्रीय एजेंसियां अपना काम करती रहती है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां स्वतंत्र है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जिस मामले में उनसे ईडी जांच कर रही है उसकी निष्पक्ष जांच हो तो निर्दोष साबित होंगे। योगेंद्र साव कहा कि हम एजेंसी का सम्मान करते हैं। हम एक राजनेता हैं, कोई आपराधिक व्यक्ति नहीं है ।ईडी ने अंबा और उसके पिता के सहयोगियों के 17 ठिकानों पर छापा मारा था। ईडी ने अंबा और उनके परिवार पर आरोप है कि उन्होंने जमीन पर अवैध कब्जा, रंगदारी, लेवी वसूली और अवैध बालू खनन जैसे गैरकानूनी काम में शामिल थे अम्बा प्रसाद के पूरा परिवार ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here