रांची के माण्डर SSB जवान की पत्नी की गोली मारकर ह*त्या,पति पर आरोप

0

राजधानी रांची के एसएसबी जवान की पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है.। घटना मंगलवार की है।मिली जानकारी के अनुसार गीता भगत मंगलवार की शाम अपनी स्कूटी से मांडर के बूढ़ाखुखरा मायके जा रही थी। इतने में बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और गोली मार दी। गीता के गर्दन के पास गोली लगी और उनकी मौ*त हो गई। अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। गोली की आवाज से स्थानीय लोग मौके पर पंहुचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी सुचना पर पुलिस मौके पर पंहुच महिला को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान गीता की मौ*त हो गई. गीता रानीचांचो नवाटोली की रहने वाली थी। मामले में मायके वालों ने गीता के पति एसएसबी जवान विजय भगत पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।बताया जा रहा है कि अपराधी पहले से ही गीता का आने का इन्तजार कर रहे थे. जैसे ही गीता वहां पहुंची अपराधियों ने गोली दाग दी। गीता क परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। विजय उस महिला को साथ रखना चाहता था। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हो रहा था। इसी बीच छुट्टी खत्म होने के बाद विजय ड्यूटी पर चला गया। गीता के मायकेवालों का आरोप है कि विजय भगत ने ही गीता की हत्या करवायी है,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here