पलामू : पलामू के चैनपुर में बुधवार दोपहर को अपराधियों द्वारा एक पूर्व कांग्रेसी नेता राजमोहन पोलु की गोली मारकर ह’त्या कर दी गई. राजमोहन के साथ एक अन्य व्यक्ति का शव भी बरामद हुआ है जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. अपराधियों ने राजमोहन के घर के सामने ही ह’त्याकांड को अंजाम दिया है. हत्या के पीछे की मंशा अभी अस्पष्ट है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.एसपी ने बताया कि एक मजदूर की गो’ली मार’कर ह’त्या के जुर्म में करीब आठ वर्ष पहले मृ’तक राजमोहन पोलु को 10 वर्ष की सजा सश्रम कारावास की सजा सुनायी गई थी. जिसके बाद कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से बाहर आया था.



