हुक्का बार में रेड के बाद बिग बॉस-17 के वीनर मुनव्वर फारुकी समेत 14 को मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में

0

Mumbai: हाल ही में बिग बॉस सीजन 17 जीतने वाले मुनव्वर फारुकी और 13 अन्य को कल मंगलवार देर रात फोर्ट इलाके में हुक्का बार में छापेमारी के बाद मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) द्वारा हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया है.वहीं मंगलवार को छापेमारी के दौरान 4400 नकद और 13500 रुपए मूल्य के नौ हुक्का पॉट जब्त किए गए.मामले में बात करते हुए पुलिस ने कहा कि “हमारी टीम को हर्बल की आड़ में तंबाकू के इस्तेमाल की जानकारी मिली थी, जिसके बाद हुक्का बार पर छापा मारा गया. हमने इस्तेमाल किए गए पदार्थों को जब्त कर लिया.”पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.फिलहाल सभी को रिहा कर दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here