बिहार : JAP सुप्रीमो पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लिया है। कांग्रेस में शामिल होते ही पप्पू यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की तारीफ के पुल बांध दिए हैं. उन्होंने कहा जन अधिकार पार्टी सेवा, न्याय और संघर्ष के लिए जानी जाती है।कांग्रेस परिवार और पार्टी की विचारधारा मुझे हमेशा उर्जा देती रही है।हर धर्म के लोगों की विचारधारा की सुरक्षा और उसका सम्मान ही मेरा इतिहास रहा है।आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे साहब एक सशक्त आवाज हैं और राहुल गांधी जी में दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह के खिलाफ लड़ने की हिम्मत है।इसके अलावा उन्होंने कहा खरगे साहब को जब देखता हूं तो मुझे वीर कुंवर सिंह याद आते हैं.विलय के बाद पप्पू ने राहुल गांधी के लिए यह भी कहा है कि ”जिसने जनता का दिल जीता है उसे ही प्रधानमंत्री होना चाहिए.”उन्होंने कहा उन्होंने कहा ”राहुल गांधी ने इस देश का दिल जीता है”. राहुल गांधी ने उम्मीदें जगाई हैं इस देश के किसानों का, युवाओं और व्यापारियों का… कांग्रेस मुक्त भारत के बाद बीजेपी कांग्रेस युक्त क्यों हो रही है?”



