खबर मुंगेर से जहां खड़गपुर थाना क्षेत्र के हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग पर भोमसी पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार 2 व्यक्तियों की मौ*त हो गई. घटना के पश्चात आक्रोशित लोगों ने खड़गपुर-बरियारपुर मार्ग जाम कर दिया है. सूचना मिलते ही एसडीओ और एडीपीओ घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाने में जुटे. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरगंज निवासी मुन्ना तांती रिटायर्ड आर्मी जवान और अमर चौधरी नामक व्यक्ति स्कूटी से खड़गपुर बाजार घर के लिए टाइल्स खरीदने जा रहा था. इसी दौरान भोमासी पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. स्कूटी पर सवार टाइल्स मिस्त्री की घटना स्थल पर ही मौ*त हो गई. वहीं सेवानिवृत्त जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के क्रम में उसकी भी मौ*त हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा खड़गपुर-बरियारपुर मार्ग को जाम कर दिया है. जाम की सूचना मिलते ही एसडीओ और एडीपीओ घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाने में जुटे.



