उत्तर प्रदेश : कुछ लोग बस से शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजीपुर जा रहे थे लेकिन हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में आगजनी हो गई। जिससे कई लोगो की मृत्यु हो गई वहीं कई घायल भी हो गए.मऊ के रानीपुर क्षेत्र के खीरियां खाजा निवासी लड़की की शादी महाहरधाम के समीप भैरो मंदिर पर होनी थी। लड़की पक्ष के लोग मऊ से भैरो मंदिर पर आ रहे थे। महाहरधाम मंदिर के समीप बैरियर पर बस रोक दी गई।दुल्हन तो बस से उतरकर पैदल ही मंदिर पर चली गई। लेकिन बस चालक जब बस को नहर पटरी के रास्ते से घुमाकर मंदिर पर ले जाने लगा। इस बीच रास्ते में लटक रहे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार की चपेट में बस के आने से बस धू-धूकर जलने लगी। जिससे बस में सवार 38 लोगों में से छह की मौत हो गई है। वहीं दस घायल लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपए और मुफ्त इलाज प्रदान करने का निर्देश दिया” जनपद गाजीपुर में एक दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता एवं उनके निःशुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”



