PM NARENDRA MODI : आधे घंटे में प्रधानमंत्री करेंगे देश को संबोधित कर सकते हैं बड़ा ऐलान, देशवासियों को है इंतजार

0

प्रधानमंत्री देशवासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अब से आधे घंटे बाद देश को सम्बोधित करेंगे .पीएम मोदी 140 करोड़ देशवासियों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी CAA को लेकर घोषणा कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से घोषणा को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है क्योंकि गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि CAA को लेकर नोटिफिकेशन रात आठ बजे जारी किया जाएगा। नागरिकता संशोधन कानून पर देर शाम गृह मंत्रालय खुद नोटिफिकेशन जारी करेगा। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या बड़ी जानकारी देते है .आधे घंटे बाद ही साफ हो पाएगा कि प्रधानमंत्री क्या बताने वाले हैं आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कुछ ही दिनों में हो सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो आज सोमवार को केंद्र सरकार की तरफ से इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके बाद आज से ही देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA लागू हो जाएगा. दरअसल, CAA संसद से पारित हुए करीब पांच साल बीत चुके हैं. अब केंद्र सरकार आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सीएए को देश में लागू करने जा रही है.गृह मंत्री अमित शाह अपने चुनावी भाषणों में कई बार नागरिकता संशोधन कानून या CAA को लागू करने की बात कर चुके हैं। उन्होंने ऐलान किया था कि लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा. ऐसे में सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय की तरफ से इसे लागू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।CAA नागरिकता संशोधन कानून 2019, तीन पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश) के उन अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता खोलता है. जिन्होंने लंबे समय से भारत में शरण ली हुई है। इस कानून में किसी भी भारतीय, चाहे वह किसी मजहब का हो, की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। भारत के मुस्लिमों या किसी भी धर्म और समुदाय के लोगों की नागरिकता को इस कानून से कोई खतरा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here