गोड्डा: 3 बाईक गिरफ्तार,चोरी कर भागलपुर में करते थे बिक्री

0

गोड्डा जिलान्तर्गत विगत दिन पूर्व मुफस्सिल एवं नगर थाना क्षेत्र में मोटर साईकिल, बाईक एवं मोबाईल की लूट एवं छिनतय की घटना हुई थी, उक्त आलोक में अग्रतर कार्रवाई करते हुए कांड में सम्मिलित 4 अभि0 को गिरफ्तार किया गया।

विगत कुछ दिन पूर्व ग्राम सिमरडा के आगे फोर लाईन के पास अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा एक मोटरसाईकिल, मोबाईल तथा रूपये की लूट-पाट की गई थी तथा हटिया चौक के समीप आदित विजन के पास एक पैदल जा रही लड़की से एक मोबाईल की छीनतई झपट्टा मारकर घटना कारित किया गया था। कांड का उद्वभेदन करते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधी 1. जोसेफ मंडल 2. शुभम कुमार एवं 3. सोनु कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसमें वे अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताये कि इनका अपराधिक गिरोह है तथा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिये थे। इसके अतिरिक्त कई मोटरसाईकिल की चोरी कर भागलपुर ले जाकर 10-12 हजार रूपये में बिक्री किये जाने की बात भी इनके द्वारा बताया गया। इनके निशानदेही पर कांड में लूटा गया मोबाईल बरामद कर विधिवत् जप्त किया गया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here