रांची: झारखण्ड सरकार ने तीन आईपीएस का तबादला करते हुए पीयूष पांडे को रांची ग्रामीण एसपी के पद पर स्थापित कर दिया गया है.वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रिया दुबे को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है.बोकारो एसपी के पद पर पदस्थापित प्रियदर्शी आलोक को एसटीएफ एसपी बनाया गया है. पूज्य प्रकाश को बोकारो एसपी बनाया गया है.प्रियदर्शी आलोक को 6 महीने पहले ही बोकारो का एसपी बनाया गया था, लेकिन उनका ट्रांसफर करते हुए पूज्य प्रकाश को बोकारो का नया एसपी बनाया गया है.
जारी ट्रांसफर की सूची के अनुसार : विमल कुमार – एसपी रामगढ़;मनीष टोप्पो-एसपी सरायकेला खरसावां;अंजनी अंजन- लातेहार एसपी;विकास कुमार पांडे – एसपी चतरा;शंभु कुमार सिंह-एसपी गुमला;आरके मलिक – पुलिस महानिदेशक मुख्यालय;चंदन कुमार झा – अतिरिक्त प्रभार झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग;राकेश रंजन- कमांडर झारखंड आर्म्स पुलिस वन;प्रवीण पुष्कर-रेल एसपी,जमशेदपुर;सुमित कुमार अग्रवाल- ट्रैफिक एसपी, रांची;वाई एस रमेश – पुलिस उप महानिरीक्षक बजट;शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल – पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा रांची;कार्तिक एस – पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष शाखा;मनोज रतन चतुर्थ – पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान प्रक्षेत्र;नरेंद्र कुमार सिंह – पुलिस महानिरीक्षक पलामू प्रक्षेत्र;राजकुमार लकड़ा – पुलिस महानिरीक्षक झारखंड सशस्त्र पुलिस बल;पंकज कंबोज – आईजी प्रोविजन;प्रभात कुमार – पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा.



