MP: डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मृत्यु हो गई वहीँ 20 लोग घायल हो गए। वाहन में 35 लोग सवार थे। हादसा शहपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ। मृतकों में 16 से 60 वर्ष के 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.पुलिस ने पिकअप ड्राइवर अजमेर टेकाम निवासी करोंदी को हिरासत में ले लिया है.मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके ने कहा, “दुखद सड़क दुर्घटना को लेकर सरकार शोक व्यक्त करती है। मैं सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर यहां पहुंची हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की राशि की घोषणा की है और घायलों के लिए 1 लाख के मुआवजे की घोषणा की गई है.मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।”प्रशासन की तरफ से घायलों के लिए 20,000 रुपए की सहायता राशि की घोषणा की गई है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी…ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया”मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है.”



