साहेबगंज :साहेबगंज में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0

साहेबगंज से जहांमिर्जा चौकी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने में आया है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया है .अपराधी और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है .बताया जा रहा है कि मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग बच्ची अपने घर पर थी.उसी दौरान आरोपी व्यक्ति ने नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद जब घर वाले को इस बात की भनक लगी तो घर वाले ने पुलिस स्टेशन जा कर पुलिस को पूरी घटना बताई .इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. और दोनों को मेडिकल जांच के लिए बुधवार की रात सदर अस्पताल लाया गया.बताया जा रहा है कि आरोपी पास के ही एक पत्थर व्यवसाई के क्रशर खदान में काम करता था. व्यक्ति पर आरोप है कि थाना क्षेत्र की आदिवासी नाबालिग गूंगी बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इधर नाबालिग बच्ची और आरोपी को मेडिकल जांच की गई है और सैंपल कलेक्ट कर एफएसएल के लिए हायर सेंटर भेजा गया है.मामले में सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा लाए गए शख्स की मेडिकल जांच की गई है. ऐसी आशंका जाहिर की गई है कि शख्स ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है.पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया है कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराने के बाद जेल भेज दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here