राज्यपाल: सिल्क उद्योग का लोगों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान

0

रांची : आज केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रांची में केन्द्रीय रेशम बोर्ड के 66 नवनियुक्त वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र वितरित राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने किया एवं पुस्तक का विमोचन भी किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज सीटीआरटीआई रांची में “नवनियुक्त 66 वैज्ञानिकों के प्रमाणपत्र वितरण समारोह” में भाग लेने और संबोधित करने पर प्रसन्नता हुई। मैं सभी नवनियुक्त वैज्ञानिकों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि और केंद्रीय रेशम बोर्ड में चयन के लिए बधाई देता हूं।सिल्क उद्योग का लोगों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान है। इस उद्योग में किसान एवं श्रमिकों का भी अहम योगदान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here