पूर्वी सिंहभूम: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर DC, SSP द्वारा समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

0

जमशेदपुर :आज उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा समाहरणालय सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में मतदान के प्रति जागरूक करते हए उपस्थित पदाधिकारी/कर्मियो को मतदाता शपथ दिलाई गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन के निमित्त गठित विभिन्न कोषांगों के कार्य प्रगति की समीक्षा कर कोषांग की गतिविधियां तेज करने का निर्देश डीसी ने नोडल पदाधिकारियों को दिया। सभी कोषांग के नोडल को कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करने, प्रत्येक दो दिन में कोषांग के कार्य प्रगति की समीक्षा का निर्देश दिया गया।सभी चुनावी प्रक्रियाओं को साफ-स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर सम्पन्न कराने, पैसा, ड्रग्स, शराब या अन्य फ्रिबिज को लेकर अंतर्राज्यीय चेकनाका पर विशेष निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here