Deoghar:बसंत पंचमी की तैयारियों को लेकर बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों का डीसी ने किया निरीक्षण

0

Deoghar: बसंत पंचमी की तैयारियों व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर डीसी ने बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण, क्यू कॉम्प्लेक्स, रुटलाइन, नेहरू पार्क के अलावा मंदिर के आस पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं कचड़ा उठाव लेकर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया, ताकी मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को चौबीसों घंटे स्वच्छ रखा जा सके। साथ ही मंदिर प्रांगण को अतिक्रमण मुक्त रखने के अलावा साफ-सफाई के कार्यों को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा, स्वास्थ्य-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा बाबा मंदिर को जोड़ने वाले सभी पहुँच पथ को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here